वाराणसी|  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को लेकर एक जागरूकता साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को कुलपति आनन्द कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा का उद्देश्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक एवं यात्रा संयोजक रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू हुई साइकिल यात्रा

साइकिल यात्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर गेट नंबर-03, मलदहिया चौराहा, फातमान रोड और सिगरा चौराहा होते हुए भारत माता मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां

यात्रा के दौरान छात्राओं ने “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र”, “वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ” और “जल ही जीवन है” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। उनके हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां भी थीं, जो सामाजिक संदेश दे रही थीं।इस अवसर पर दीप्ति मिश्रा, के.के. सिंह, शैलेश कुमार, बालरूप यादव सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!