वाराणसी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिवसीय काशी दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
काल भैरव मंदिर पहुंचकर करेंगे दर्शन-पूजन
इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे और वहां से सीधे काल भैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। पूजा-अर्चना के उपरांत वे बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।
वाराणसी में रात्रि प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वाराणसी में रात्रि प्रवास करेंगे और अगले दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं।
लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे प्रशासनिक अधिकारी
उनके रूट पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी, जिससे कुछ समय के लिए आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं ताकि दौरा सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
Comments (0)