वाराणसी| नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारतीय महिलाओं के स्वातंत्र्य और समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताते हुए जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रेखा सिंह चौहान ने कहा कि यह कानून अब वास्तविकता का रूप ले चुका है। 

डॉ. शम्भुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी “नारी शक्ति वंदन अधिनियम: जागरूकता,

परेड कोठी स्थित होटल वेलोरा इन में डॉ. शम्भुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी “नारी शक्ति वंदन अधिनियम: जागरूकता, नीति निर्माण में भागीदारी एवं नेतृत्व विकास” को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित यह विधेयक कुछ राजनीतिक दलों की इच्छाशक्ति की कमी के कारण अटका रहा, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया गया।

डॉ. शम्भुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी “नारी शक्ति वंदन अधिनियम: जागरूकता,

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं मानवाधिकार अधिवक्ता विजयश्री सिंह ने कहा कि यह अधिनियम लोकतंत्र की वास्तविक पहचान को मजबूत करता है और महिलाओं को उनका अधिकार, सम्मान और समानता सुनिश्चित करता है।

आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में जागरूकता बढ़ाना

कार्यक्रम की शुरुआत में फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रोली सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य की प्रेरणा से आयोजित किया गया।

लैंगिक भेदभाव, समानता और महिलाओं की भागीदारी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा

मुख्य वक्ता रंजना गौड़ ने अधिनियम की विस्तृत जानकारी देते हुए लैंगिक भेदभाव, समानता और महिलाओं की भागीदारी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की और समाधान भी सुझाए।भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यालय प्रभारी सोनिया जैन ने प्रधानमंत्री और मंत्री बेबीरानी मौर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी से किया गया वादा अब पूरा हो रहा है।

प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्रुति नागवंशी, दलित अधिकार कार्यकर्ता डॉ. लेनिन रघुवंशी, रीता बहल, सुधा त्रिपाठी, विनीता शर्मा, रितिका, धर्मेंद्र, विजय चंद्र त्रिपाठी और दीपिका भट्टाचार्य तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार साझा किए।

अंत में निकली जागरूकता रैली 

कार्यक्रम के अंत में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जो कार्यक्रम स्थल से रोडवेज तिराहे तक गई। रैली का नेतृत्व किशोरी समूह की संयोजिकाओं ज्योति पांडे और श्रीतिमा राय ने किया।कार्यक्रम का संचालन रश्मि और आकांक्षा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीक्षा सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था के अनेक सदस्य और क्षेत्र की किशोरियां उपस्थित रहीं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!