KhabariLaal News Desk :

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-जौनपुर फोरलेन मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में एक निजी एम्बुलेंस पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरीज छोड़कर लौट रही थी एम्बुलेंस

जानकारी के अनुसार निजी एम्बुलेंस लखनऊ से वाराणसी एक मरीज को छोड़ने आई थी। मरीज को छोड़ने के बाद एम्बुलेंस वापस लखनऊ लौट रही थी। इसी दौरान सुरही ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़ी हाइवा से एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई।

चालक और सहायक गंभीर रूप से घायल

हादसे में एम्बुलेंस चालक शिवकुमार (30 वर्ष), निवासी मरदानपुर अमेठी तथा सहायक सुनील कुमार यादव निवासी कदौली, बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैर बुरी तरह टूट गए और सिर में भी गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद फरार हुआ हाइवा चालक

स्थानीय लोगों की सूचना पर करखियाव चौकी इंचार्ज अमित पांडेय मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एम्बुलेंस से पीएचसी पिंडरा भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

झपकी आने की आशंका

करखियाव चौकी इंचार्ज अमित पांडेय के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि एम्बुलेंस चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।

DESK REPORTER : CHANDAN KUMAR  

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!