Khabarilaal News Desk :
Varanasi में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान Satyendra Singh ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि श्री साईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों, खासकर उत्तर भारतीय समाज के लोगों को काशी में अपना आशियाना उपलब्ध कराने का काम करेगी। कंपनी का उद्देश्य केवल संपत्ति बेचना नहीं, बल्कि प्रवासी भारतीयों को उनकी जड़ों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।
PM मोदी की प्रेरणा से लिया फैसला
सत्येंद्र सिंह ने बताया कि Narendra Modi से यूएई में मुलाकात और काशी आने के आमंत्रण से प्रेरित होकर उन्होंने वाराणसी में प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला लिया।
काशी में मिलेगा स्थायी ठिकाना
उन्होंने कहा कि कंपनी चाहती है कि विदेशों में रहने वाले भारतीय काशी में अपना स्थायी घर बनाएं, जहां वे भविष्य में आकर रह सकें, निवेश कर सकें और अपनी अगली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ सकें।
निवेशकों को मिलेगा खास लाभ
कंपनी ने बताया कि साईं गांव, साईं सिटी वाराणसी और एसएसबी प्रथम, लखनऊ परियोजनाओं में फ्लैट खरीदने पर ग्राहकों को 7% तक विशेष लाभ दिया जाएगा। साथ ही निवेश योजनाओं पर 12% तक गारंटीड रिटर्न देने की योजना भी बनाई गई है।
UAE बिहार संगठन के साथ हुआ बड़ा समझौता
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए UAE Bihar Organization और एसएसबी ग्रुप के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इसे पूर्वांचल के इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है।
विश्वस्तरीय सुविधाओं का दावा
कंपनी ने भरोसा दिलाया कि सभी परियोजनाएं पूरी पारदर्शिता, कानूनी सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश के निवेशकों को सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प मिल सके।
Comments (0)