KhabariLaal News Desk :
आमजन को सरल, सुलभ और सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में “समाधान समारोह 2026” के अंतर्गत देशभर में विशेष लोक अदालत अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का सुलह और समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
अगस्त में लगेगी विशेष लोक अदालत
सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के प्रभारी सचिव हितेश अग्रवाल ने बताया कि जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला के निर्देशन में 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें आपसी समझौते की संभावना हो और जिन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटाया जा सके।
त्वरित और सस्ता न्याय दिलाने की पहल
उन्होंने बताया कि “समाधान समारोह 2026” का उद्देश्य केवल मामलों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंध बनाए रखते हुए त्वरित, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है। इससे वर्षों तक अदालतों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी।
31 मई तक भरना होगा गूगल फॉर्म
विशेष लोक अदालत में शामिल होने के इच्छुक पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक भरना होगा।
Google Form Link : (https://www.sci.gov.in)
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
सहायता के लिए संपर्क नंबर जारी
अधिक जानकारी और सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
- वन स्टॉप (वार रूम) इंचार्ज: 011-23115652, 011-23116464
- सीआरपी निदेशक: 011-23115652, 011-23116465
- वन स्टॉप सेंटर (सुप्रीम कोर्ट परिसर): 011-23116464
- ईमेल: speciallokadalat2026@sci.nic.in
Comments (0)