Khabarilaal News Desk :

फूलपुर पुलिस की पिटाई में घायल खालिसपुर निवासी एवं सुभासपा युवा मंच के प्रदेश सचिव महेश राजभर का हालचाल जानने के लिए Arvind Rajbhar सोमवार को सिंधोरा स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल महेश राजभर से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों को भरोसा दिलाया।

पुलिस से मानवीय व्यवहार की अपील

इस दौरान अरविंद Rajbhar ने पुलिस अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान मानवता का ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता का कानून और पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

मेराज के परिजनों से भी मिले

इसके बाद वह सिंधोरा निवासी कमरुद्दीन के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके बेटे मेराज की संदिग्ध परिस्थितियों में थानागद्दी के पास शव मिलने पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

इस दौरान एसडीएम पिंडरा Pratibha Mishra, एसीपी Prateek Kumar सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Desk Reporter : Chandan

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!