वाराणसी–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सुरही स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के सामने मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दंपत्ति अपने छोटे बच्चे सहित घायल हो गए।

घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान

घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान शुभम कुमार (30), उनकी पत्नी अंतिमा (27) और उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा निवासी गजापुर, बड़ागांव के रूप में हुई है। तीनों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, कार में सवार लोग इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

चिकित्सा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद सामने स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। उनकी मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!