वाराणसी| जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की विभिन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं, सीएम ग्रिड योजना, क्रिटिकल गैप और त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएमआईएस पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं की स्थिति, स्वीकृत एवं अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति की जानकारी ली।
कार्यदाई संस्थाएं परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए व्यक्तिगत रुचि ले, प्रॉपर मॉनिटरिंग और साइड विजिट अवश्य करे-डीएम
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि विलंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। परियोजना प्रबंधकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और समय-समय पर साइट विजिट अवश्य करें।जिलाधिकारी ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का समय से संबंधित विभागों को हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद के गतिमान विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ लंबे समय तक मिल सके।बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल निगम, यूपीपीसीएल, सेतु निगम, आवास विकास परिषद सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments (0)