वाराणसी |स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। रेलवे विस्तार कार्य से प्रभावित क्षेत्रवासियों की शिकायत पर नापी और मुआवजा सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण में जिलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एनआर द्वारा कराया जा रहा रेलवे ट्रैक विस्तार,

इस दौरान उन्होंने ढेलवरिया, आबकारी विभाग कार्यालय क्षेत्र से लेकर नक्खीघाट होते हुए सरैया तक रेलवे एनईआर और एनआर द्वारा कराए जा रहे रेलवे ट्रैक विस्तार, अंडरपास निर्माण, सर्विस लेन और सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एडीआरएम एनईआर अशोक कुमार, डायरेक्टर एनआर अर्पित गुप्ता सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

मंत्री रविन्द्र जायसवाल का अधिकारियों को सख्त निर्देश

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

जमीन की नापी कराने का निर्देश

उन्होंने रेलवे किनारे हो रहे निर्माण कार्य से प्रभावित क्षेत्रवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जमीन की नापी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भूमि रेलवे की पाई जाती है, तो संबंधित लोगों को एक सप्ताह का समय देकर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का अवसर दिया जाए। वहीं, यदि भूमि संबंधित व्यक्तियों की होती है, तो उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।

अंडरपास को शीघ्र चालू कराने और आगे सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आबकारी विभाग के पास बंद पड़े रेलवे अंडरपास को शीघ्र चालू कराने और आगे सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा ढेलवरिया अंडरपास के पास बन रहे सर्विस रोड तथा उससे प्रभावित मकानों के मुआवजे को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया बन रही सड़कों का निरीक्षण

उन्होंने सिटी स्टेशन के आगे नक्खीघाट रेलवे अंडरपास, दो सर्विस लेन और सरैया क्षेत्र में रेलवे लाइन के दोनों ओर बन रही सड़कों का भी निरीक्षण किया और सड़क दुरुस्तीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा।मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!