वाराणसी | शासन के निर्देश पर पिंडरा ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में 6 एवं 11 वर्ष के बच्चों को काली खांसी, डिप्थीरिया और टिटनेस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए डीपीटी एवं टीटी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ब्लॉक के 37 विद्यालयों में सोमवार को टीकाकरण किया गया।
कक्षा 5 के कुल 34 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण
बताते चले की प्राथमिक विद्यालय जमापुर, अहिराबीर, गड़खड़ा, विन्दा तथा कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर सहित कई स्कूलों में सैकड़ों बच्चों को टीके लगाए गए। जमापुर विद्यालय में कक्षा 1 और कक्षा 5 के कुल 34 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण अभियान के दौरान जागरूकता
टीकाकरण अभियान के दौरान जागरूकता फैलाने में गीबा संस्था की नेहा राय, एएनएम पूजा मौर्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता देवी, आशा कार्यकर्ता सरिता देवी और उषा देवी के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सुपरवाइजर अभिषेक राय ने टीकाकरण स्थलों का किया निरीक्षण
वहीं, अभियान की निगरानी करते हुए एआरओ अनिल पांडेय और सुपरवाइजर अभिषेक राय ने टीकाकरण स्थलों का निरीक्षण किया सुपरवाइजर अभिषेक राय ने टीकाकरण स्थलों का निरीक्षण उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कोल्ड चेन बनाए रखने तथा टीकाकरण के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश अभिभावकों और बच्चों को देने के निर्देश दिए।यह अभियान बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
Comments (0)