फूलपुर थाना क्षेत्र के मीराशाह चौराहे पर सोमवार दोपहर लापरवाही से लगी आग ने एक सैलून की गोमटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

तेज हवा के चलते आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के अनुसार मीराशाह निवासी रमजान चौराहे पर एक छोटी सैलून की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार करीब 12 बजे दुकान के पीछे पड़े कूड़े में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में सैलून की गोमटी को घेर लिया।

गोमटी और उसमें रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख

आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते गोमटी और उसमें रखा हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस घटना से पीड़ित दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!