Khabarilaal news desk 

वाराणसी। कमिश्नरेट के गोमती ज़ोन अंतर्गत थाना बड़ागांव पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने 17 वर्षीय अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत पहुंचाई।

अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सुरक्षित किया गया बरामद 

पुलिस के अनुसार, दिनांक 23 मई 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त सूरज कुमार (27 वर्ष), निवासी ग्राम वासुदेवपुर थाना शिवपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सुरक्षित बरामद किया गया।

विद्यालय से मार्कशीट लेने के लिए 11 में 2026 को घर से निकली थी पीड़ित

बताया गया कि पीड़िता 11 मई 2026 को विद्यालय में मार्कशीट लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की तलाश के बाद जानकारी मिली कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में थाना बड़ागांव में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी 

लगातार सुरागरसी और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक पंकज सिंह चौहान एवं महिला आरक्षी आरती सहित थाना बड़ागांव पुलिस टीम शामिल रही।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!