Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा गुरुवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्वयं पहड़िया और जेएचवी मॉल क्षेत्र में पहुंचकर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच

अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहन, तीन सवारी बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने वाले, काली फिल्म लगे वाहन, रांग साइड और तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।

1082 वाहनों का चालान, 142 वाहन सीज

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 1082 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 142 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 31 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। अभियान के दौरान एक लावारिस वाहन भी बरामद कर सीज किया गया।

नवागत आरक्षियों को मिला प्रशिक्षण

चेकिंग अभियान के दौरान नवागत आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से चेकिंग करने, सतर्कता बरतने और कानून सम्मत कार्रवाई करने के बारे में जानकारी दी।

शालीन व्यवहार के निर्देश

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निर्देश दिया कि चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखा जाए और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य किया जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

अभियान का उद्देश्य

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!