Khabarilaal news desk:-
वाराणसी। पूर्वांचल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने अभी यह साफ नहीं किया कि वह किस विधानसभा सीट से और किस राजनीतिक दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।
राजनीति में आए हैं तो राजनीति करनी है, चुनाव लड़ना ही है -बृजेश सिंह
मीडिया से बातचीत में बृजेश सिंह ने कहा, "राजनीति में आए हैं तो राजनीति करनी है, चुनाव लड़ना ही है।" उन्होंने कहा कि किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला उचित समय आने पर किया जाएगा।
बृजेश सिंह के इस बयान के बाद पूर्वांचल की राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज
बृजेश सिंह के इस बयान के बाद पूर्वांचल की राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि उनके चुनावी मैदान में उतरने से कई सीटों पर राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि पार्टी और सीट को लेकर उन्होंने फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया है।
सनसनी फैलाने के लिए की जा रही बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं- बृजेश सिंह
वहीं, उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह के जौनपुर से ब्लॉक प्रमुख या विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी बृजेश सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केवल सनसनी फैलाने के लिए की जा रही हैं और इन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, का सीट और पार्टी पर सस्पेंस बरकरार
अब राजनीतिक गलियारों की नजर इस बात पर टिकी है कि बृजेश सिंह किस सीट से और किस दल के टिकट पर अपनी चुनावी पारी शुरू करते हैं।
Comments (0)