वाराणसी| पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिगरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफल कार्यवाही की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय के केस नंबर 98016/2023, धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत जारी ई-वारंट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र की टीम ने अभियुक्त गोविंद पुत्र छोटेलाल, निवासी जद्दूमण्डी, लक्सा, वाराणसी को सोमवार को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
यह वारंट सिगरा थाना कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त किया गया था। गिरफ्तारी के समय प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र के साथ उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद, कांस्टेबल रविप्रकाश, कांस्टेबल सन्तोष कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान का हिस्सा है, जिसमें वारंटी अभियुक्तों को न्याय के दायरे में लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।सिगरा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

Comments (0)