वाराणसी: निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर जबरदस्ती ड्रेस थमाने, बेतहाशा फीस वृद्धि और बिना वजह पाठ्यक्रम बदलने के खिलाफ जिला समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। पार्टी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नगर आलोक कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों की इस 'लूट' पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

शासनादेशों की धज्जियां उड़ा रहे निजी स्कूल संचालक

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने एडीएम सिटी को बताया कि निजी स्कूल संचालकों की मनमानी फीस वृद्धि का असर अब इतना गंभीर हो गया है कि हर अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ महसूस करने लगा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों द्वारा लिए जा रहे यह कदम सीधे तौर पर शासनादेश और शिक्षा संबंधी नियमों के विरुद्ध हैं।

नई किताबें और री-एडमिशन फीस का बोझ

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता संतोष यादव बबलू (एडवोकेट) ने मुद्दे को और विस्तार से रखते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन हर वर्ष पाठ्यक्रम में जबरदस्ती परिवर्तन कर अभिभावकों को नई किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं, सपा नेता राजू यादव ने री-एडमिशन के नाम पर बढ़ी हुई फीस को अभिभावकों पर एक 'असह्य बोझ' करार दिया।

चिन्हित दुकानों से ड्रेस खरीदने की बाध्यता खत्म 

हो ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने साफ शब्दों में यह मांग उठाई है कि निजी विद्यालय अभिभावकों को अपने चिन्हित या विशेष प्रतिष्ठानों से ही ड्रेस और किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं करें। प्रशासन को ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें नियंत्रित करना चाहिए।

इस दौरान ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से विष्णु शर्मा, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, राजू यादव, आनंद प्रकाश तिवारी, दीपचंद गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिलीप कश्यप, राहुल कनौजिया, रमाकांत जायसवाल, प्रभाकर यादव, मनोज यादव, दुर्गा यादव, विवेक कहार, राज बहादुर पटेल, लवकुश यादव, हनुमान यादव, आमिर अहमद, आफताब खान, कमलेश पहलवान, मनीष यादव, पंकज जायसवाल, संतोष पाल समेत पचासों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Tags): #VaranasiNews #PrivateSchools #ADMCity #SamajwadiParty #FeeHike #ParentsExploitation #VaranasiLatestNews

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!