वाराणसी | टिकरी ग्राम सभा स्थित माध्यमिक विद्यालय परिसर में सृजन सामाजिक विकास न्यास के तत्वावधान में संस्कार शाला के अंतर्गत एक गोष्ठी, वृक्ष पूजन एवं “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरणविद एवं न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की।
छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमर नाथ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विष्णु कांत जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व महानगर महामंत्री सौरभ सिंह पटेल ने किया।
संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए किया गया प्रेरित
गोष्ठी के दौरान सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
प्रत्येक छात्र को एक-एक वृक्ष लगाने के लिए किया गया प्रेरित
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और प्रत्येक छात्र को एक-एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई रैली के माध्यम से “स्कूल चलो अभियान” का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
Comments (0)