khabarilaal news desk:-

वाराणसी,-उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के संकल्प के तहत आज वाराणसी परिवहन विभाग द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के तहत रोपे पौधे

प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

परिवहन विभाग कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के औषधीय और छायादार रोपे गए पौधे

इस अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए।कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से आरटीओ (RTO) राघवेन्द्र सिंह, आरटीओ मनोज प्रसाद वर्मा और आरआई (RI) प्रमेंद्र कुमार ने किया।

अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का दिया संदेश

अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।परिवहन विभाग ने इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि लगाए गए इन पौधों की केवल रोपाई ही नहीं की जाएगी, बल्कि उनके बड़े होने तक उचित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी विभाग द्वारा निभाई जाएगी। इस अभियान के दौरान विभाग के कई अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!