वाराणसी। विकास प्राधिकरण (वीडीए) में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।

डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात केक काटकर उनकी 135वीं जयंती मनाई गई, जिससे आयोजन में उत्सव का माहौल बन गया।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और समाज के लिए किए गए उनके महान कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भारतीय संविधान का रचयिता और सामाजिक न्याय का महान प्रहरी बताया।

“जय भीम” के नारों से गूंज उठा VDA परिसर

उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पाण्डेय एवं राजकिशोर सिंह द्वारा बाबा साहब के जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।

इन प्रमुख लोगो की रही उपस्थिति

इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के साथ-साथ वीडीए के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं संगठन के पदाधिकारीगण—अनिरुद्ध पाण्डेय, राजकिशोर सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

रिपोर्टर-चन्दन कुमार

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!