khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महिला अध्ययन केंद्र, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा गोद लिए गये गांव बच्छाव में दीक्षोत्सव 2026 एवं माँ-बेटी पर कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
डॉ. चन्द्रमणि सिंह ने किया महामना मालवीय इण्टर कालेज, बच्छाव में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
महामना मालवीय इण्टर कालेज, बच्छाव में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह एवं कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमणि सिंह ने किया। प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल में कालेज के मंजुला सिंह, हरेन्द्र यादव, विजय कुमार सिंह एवं सुरेन्द्र बहादुर सिंह शामिल रहे। कहानी कथन प्रतियोगिता में तराना बानो ने प्रथम स्थान एवं अर्ष सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान एवं पूनम मोदनवाल ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त
भाषण प्रतियोगिता में अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान एवं पूनम मोदनवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सपना यादव प्रथम स्थान एवं करन प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान एवं वैभव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना सिन्हा का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
Comments (0)