वाराणसी। हनुमान जयंती के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ कही सुंदर कांड तो कही अखण्ड रामायण पाठ तो कही जागरण के कार्यक्रम हुए 
वहीं जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। 

ब्लॉक प्रमुख संरक्षक ने वितरित किया तुलसी का पौधा

हनुमान जयंती  पर भानपुर में हनुमान मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन के दौरान भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने भक्तों को तुलसी का पौधा भेंट की। आयोजक ने बताया कि 2 हजार तुलसी के पौधे वितरित किये जायेंगे। 
कार्यक्रम शुक्रवार को भी चलेगा और भंडारा भी होगा। 

गणमान्य लोगों की रही उपस्थित

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह देव, मनीष पाठक, अजय ऊदल, सुधीर सिंह, विवेक पाठक समेत अनेक जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  
हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा सराय स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ के  साथ ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह के नेतृत्व में भंडारा हुआ और गांव में बच्चों को खाद्य सामग्री दी गई। 

प्राचीन मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ व हुआ भंडारा

फूलपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदर कांड के पाठ के साथ भंडारा और रात्रि जागरण का कार्यक्रम हुआ।  रामपुर स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ व प्रसाद तथा तहसील परिसर पिंडरा स्थित हनुमान मंदिर में सुंदर कांड के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा पिंडरा, सिंधोरा, कुआर समेत अनेक बाज़ारों व गांवो में हनुमान जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!