वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी जिलाजीत मौर्य पुत्र( स्वर्गीय लल्लू राम मौर्य ) ने पीसीएस परीक्षा में 136वीं रैंक प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयनित होने पर गांव में खुशी का माहौल है।अपने गांव के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।

बेनीपुर के पुरे गांव में उत्सव का माहौल 

गांव के चौराहे पर पहुंचने पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और सफलता की बधाई दी। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।पोस्ट ग्रेजुएट जिलाजीत मौर्य ने बताया कि इस परीक्षा में सफलता के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की और अपने सफलता का श्रेय सभी बड़े भाइयों के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वह सिविल सेवा की परीक्षा पास नहीं कर लेते, तब तक शादी नहीं करेंगे। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की।

परिवार की जिम्मेदारियां को निर्वहन करते हुए कर रहा था सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

जिलाजीत चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी।

मौके पर उपस्थित लोगों का परिजनों ने जताया आभार

इस मौके पर परिजनों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने जिलाजीत की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!