khabarilaal news desk:-
वाराणसी | पिंडरा मंगारी क्षेत्र के नेवादा में बीते दिनों खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को साहस और तत्परता के साथ पकड़ने वाले उपनिरीक्षक अनिल कुमार का सोमवार को ग्रामीणों ने सम्मान किया।
अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न भेंट कर किया उत्साहवर्धन
नागरिकों ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न भेंट कर उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने कहा कि उपनिरीक्षक ने जोखिम उठाकर आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर न केवल एक बड़ी घटना को टाला, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों के विश्वास को भी मजबूत किया।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ग्रामीण
इस दौरान विकास पटेल फुलचंद्र पटेल, कन्हैया पटेल (पहलवान), देवनाथ पटेल, लालजी प्रजापति, रामसिंह पटेल, दिनेशचंद्र पटेल, गुलाबचंद पटेल, बृजेश पटेल, चंद्रशेखर पटेल, लालमन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)