उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पोस्टर और झंडा विवाद ने शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में दो संगठनों के बीच जमकर पथराव हुआ,इस दौरान ACP समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना के बाद पथराव ACP गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार, आंबेडकर और केसरिया झंडा उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति बेकाबू हो गई। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एक दरोगा सहित दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात एक एक लोगों पर पुलिस की पैनी नजर

घटना के बाद मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, लालपुर-पांडेयपुर और सारनाथ थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हालात को नियंत्रण में रखने का प्रयास जारी है।

घटनास्थल पर पहुंच उच्चाधिकारियों ने ली जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पिंडरा, तहसीलदार कुलवंत सिंह और एडिशनल सीपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

क्या रही घटना की प्रमुख वजह

जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव के भैरव बटुक धाम के गेट पर आंबेडकर का झंडा लगाया गया था। आरोप है कि बाद में कुछ अराजकतत्वों ने झंडे को फाड़कर जला दिया।इस घटना के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। इसी दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया।

दूसरे दिन घटना ने लिया विकराल रूप जमकर चले ईट पत्थर

हालांकि, पुलिस ने पहले दिन किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लिया था, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक

घटनास्थल पर पहुंचे वाराणसी अपर पुलिस महानिदेशक शिव हरी मीणा ने गांव में जहां पैदल मार्च किया वही सीसी फुटेज के माध्यम से लगभग 10 से 12 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है वही सीसी फुटेज के माध्यम से अन्य लोगों की तलाश जारी है इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात करते हुए एक-एक बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा नजर रखी जा रही है

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!