वाराणसी ।श्री काशी विश्वनाथ धाम में "बाज़" नामक एक ऑटो रिक्शा कंपनी के स्वामी सनम निज्हावन के द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को दो विशेष रूप से निर्मित विद्युत लोडर भेंट किया गया है।
बाज नामक कंपनी के स्वामी ने उपलब्ध कराया वाहन
प्राप्त जानकारी अनुसार ये लोडर मंदिर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरह के लोडर वाहन सामान्य तौर पर बाजार में उपलब्ध नहीं होते हैं।इस वाहन को विशेष रूप से तैयार कर लोफ्लोर रखा गया है तथा इनके पहिए और ढांचे को इस तरह से बनाया गया है कि बगैर किसी अड़चन के मंदिर के कार्यों को सुगमता से संपन्न किया जा सके।
अपनी विशेष गुणवत्ता के लिए जाना जाएगा यह वाहन
अपनी विशेष गुणवत्ता के चलते ये लोडर मंदिर परिसर में बिना किसी बाधा के कार्य करने में पूर्ण रूप से सक्षम रहेंगे और दैनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु बनाने में सहायक साबित होंगे।
मंदिर प्रशासन ने व्यक्त किया आभार
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के द्वारा इस सराहनीय योगदान के लिए सनम निज्हावन के प्रति आभार व्यक्त किया गया है और महादेव श्री काशी विश्वनाथ से उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
Comments (0)