वाराणसी।कानपुर में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी की एक नाबालिग बेटी के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में वाराणसी में जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से एसडीएम माल को सौंपते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून लागू करने की मांग की है।
नाबालिक के साथ हुई जगह ने घटना में दोषियों को मिले सजा
नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव और महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस पूनम विश्वकर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि हमारी काशी की एक नाबालिग बेटी अपने रिश्तेदार के यहाँ कानपुर गई थी, जहाँ सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों एवं एक स्थानीय विधायक के करीबियों द्वारा उसके साथ दरिंदगी की गई। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को दबाने और अपराधियों को बचाने में लगा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि पीड़िता को त्वरित न्याय, परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो महिला कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन करेगी।
कहां गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति-राघवेन्द्र चौबे
वहीं वाराणसी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है।मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मंचों से ‘जीरो टॉलरेंस’ और महिला सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। कानपुर की घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है। एक तरफ बेटी न्याय के लिए तड़प रही है और दूसरी तरफ सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बचाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
महिला कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं—
*कानपुर गैंगरेप के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दी जाए।
* पीड़ित परिवार को 24 घंटे सुरक्षा के साथ 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
• पीड़िता के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसे सरकारी नौकरी दी जाए।
• प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी सुरक्षा नीति लागू की जाए।
महिला कांग्रेस / कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। यदि सरकार ने इस मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
कार्यक्रम में:- महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,फसाहत हुसैन बाबू, ज़िलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव , महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस पूनम विश्वकर्मा,अशोक सिंह,रेनू चौधरी,हसन मेहदी कब्बन,दिलीप सोनकर,सारिका श्रीवास्तव,किरण देवी,मोनी,आनन्द सिंह,राजेश कुमार मौर्य,चन्दन पाण्डेय, कमलेश यादव,कृ
Comments (0)