Khabarilaal news desk 

वाराणसी --बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर संगठन के पदाधिकारियों की अर्बन फूड कोर्ट नदेसर में सोमवार को अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15 मई को आरटीओ कार्यालय काजी सराय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। 

परिवहन विभाग के आए दिन नए नियम से मोटर मालिक परेशान 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार एवं परिवहन विभाग द्वारा मोटर मालिकों पर लगातार नए-नए नियम लागू कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आए दिन बदलते नियमों और भारी जुर्माना के कारण बस एवं वाहन मालिक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। 

बिना किसी टैक्स राहत के आखिर इतनी व्यवस्थायें कैसे करेंगे वाहन मालिक

एसोसियेशन‌ के पदाधिकारियों ने कहा कि आरटीओ अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को अवगत कराया जाएगा तथा यह पूछा जाएगा कि बिना किसी टैक्स राहत के वाहन मालिक आखिर इतनी व्यवस्थायें कैसे करेंगे। बैठक में बताया कि शासन द्वारा आदेश हुआ है कि वर्ष 2019 के बाद के बसों एवं अन्य वाहनों में पैनिक बटन लगाने के आदेश हुए हैं। इस आदेश के नाम पर आरटीओ विभाग द्वारा वाहन मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सभी बसों पर आये दिन वाहनों के चालान किये जाने से परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

दिवंगत हुए साथी त्रिभुवन सिंह को अर्पित की गई श्रद्धांजलि 

इस कार्यक्रम के अंत में 07 मई 2026 को दिवंगत हुए साथी त्रिभुवन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह, विनोद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पी. रोहित सिंह, विकास सिंह, विशाल राय, प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Reporter-- Rajendra Prasad Gupta

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!