वाराणसी।भीषण गर्मी के मौसम में जहां एक ओर प्रदेश की मौजूदा सरकार सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं तो वहीं कुछ सरकारी कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेरने में लगे हुए हैं।

ग्रामीणों में एक महिला को नोटिस थमाने के बाद नाराजगी

प्रकरण चिरईगांव के नारायनपुर गांव का है जहां के ग्राम पंचायत सचिव दुर्गेश श्रीवास्तव ने गांव की महिला रीता देबी को सरकारी हैंडपंप में समर्सिबल लगाने पर बीते बृहस्पतिवार नोटिस जारी करते हुए हैण्ड पम्प से समर्सिबल निकालने को कहा है।वहीं गांव की महिला रीता देवी सहित कुछ अन्य ग्रामीणों ने पंचायत सचिव की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है।

महिला बोली-गांव के कई सरकारी हैंडपंपों में समर्सिबल नोटिस मुझे ही क्यों?

ग्रामीणों का कहना है कि नारायनपुर गांव में भारी संख्या में लगाये गये सरकारी हैंडपंपों में लोगों ने समर्सिबल पम्प लगवाया है लेकिन नोटिस सिर्फ गरीब महिला को ही क्यों दी गयी ?कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव नारायनपुर की गंवई राजनीति से प्रेरित होकर महिला को नोटिस जारी किया है।

शिकायत के आधार पर जारी किया गया नोटिस--पंचायत सचिव

इस सम्बंध में ग्राम पंचायत सचिव का कहना था कि शिकायत के आधार पर नोटिस जारी की गयी।शिकायत किसने और कहां पर की है? इस सवाल पर बोले कि बाद में बात करेंगे।

वहीं दूसरी ओर एडीओ पंचायत कमलेश सिंह ने बताया कि नरायनपुर के पंचायत सचिव द्वारा गांव की महिला को नोटिस दिये जाने का मामला संज्ञान में आया है कल पंचायत सचिव को कार्यालय में तलब किया है प्रकरण की पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ जानकारी दे सकेंगे|

 रिपोर्टर अवनीश पाठक

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!