वाराणसी I पिंडरा पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पिंडरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत थाना स्थित प्राथमिक विद्यालय थाना प्रथम परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत संचालित की जा रही विभिन्न जागरूकता गतिविधियां
जनमित्र न्यास/मानवाधिकार जननिगरानी समिति एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स एंड यू (नई दिल्ली) के सहयोग से 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
धात्री महिलाओं व किशोरियों को साफ सफाई संतुलित आहार के विषय में दी गई जानकारी
कार्यक्रम में गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। रसोई डेमो के माध्यम से बताया गया कि दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री से पौष्टिक भोजन तैयार कर एनीमिया एवं कुपोषण जैसी समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है। इस दौरान विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व वसा जैसे पांच प्रमुख पोषक तत्वों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस दौरान समिति के कार्यकर्ता विनोद कुमार, संजय राजभर एवं प्रधानाध्यापक रविशंकर मौर्य, काउंसलर गीता मौर्या, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बिंदु देवी, सरिता मौर्या एवं कुशुम देवी, सहायिका हीरावती देवी तथा गर्भवती व धात्री महिलाएं उपस्थित रही।

Comments (0)