वाराणसी।विकास खण्ड पिंडरा मैं मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के दौरान सरकार की मंशा के अनुरूप नारी शक्ति,नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूलपुर पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
महत्वपूर्ण योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
इसी क्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी म0उ0नि अनुराधा मौर्या व महिला कांस्टेबल रीना,नमिता सिंह,चंदा,उपनिरीक्षक रितेश कुमार,कांस्टेबल हरिकेश यादव द्वारा नकटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर परिसर में भ्रमण कर वहां उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
सरकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ
कार्यक्रम के दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, एम्बुलेंस सेवा 108, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी लाभकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
Comments (0)