वाराणसी।मिशन शक्ति 5 के फेज द्वितीय चरण के अंतर्गत सरकार की मंशा के अनुरूप नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना सिंधोरा द्वारा रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।

महिला उपनिरीक्षक दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बताते चलें कि इसी क्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी म0उ0नि दीप्ति शर्मा, एसआई विक्रम सिंह, व महिला कांस्टेबल पूनम यादव द्वारा रूपचन्दपुर स्थित माता दुर्गा मंदिर परिसर में भ्रमण कर वहां उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, एम्बुलेंस सेवा 108, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी लाभकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!