Khabarilaal news desk
वाराणसी।सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर के ऊपर भड़काऊ भाषण देने पर पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के खिलाफ शुक्रवार को सुभासपा के नेताओं द्वारा फूलपुर थाने का घेराव करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने से कुछ दूर पहले रोक लिया और आश्वासन देकर वापस कर दिया।
नेता व पदाधिकारी का जुलूस के रूप में थाना परिसर में घुसने की कोशिश
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सायं 4 बजे सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में नेता व पदाधिकारी जुलूस के रूप में थाना परिसर में घुसने की कोशिश की लेकिन कुछ दूरी पहले ही उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल इंस्पेक्टर पहुचे के नेतृत्व में तैनात रही।
निर्दोष लोगों को मनीष हत्याकांड में न फसाने की मांग
वही थाने पहुचे नेताओं ने अक्षय राजभर के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने व निर्दोष लोगों को मनीष हत्याकांड में न फसाने की मांग की। जिसपर इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह ने जांचोपरांत मुकदमा वापस लेने का आश्वासन देकर शांत कराया।
इन प्रमुख नेताओं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
इस दौरान सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा ) रुद्र राजन राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अक्षय राजभर, रितेश राम, जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, जिलाध्यक्ष प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश राजभर, उमेश राजभर, सुनील राजभर, प्रमोद उर्फ गुड्डू राजभर, पूर्व ग्राम प्रधान उमेश राजभर ,डॉ बसंत राजभर, चंदन राजभर, विनोद पांडेय, अमित राजभर समेत दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)