khabarilaal news desk :-

वाराणसी। शहर उत्तरी के विधायक व प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में रविवार को कमिश्नरी आडिटोरियम में प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

लगातार तीसरी बार यूपी में सरकार बनाएगी बीजेपी

जिनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत कर वर्ष 2027 में विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान इन लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, आयुष जायसवाल, उत्तरी विधान सभा संयोजक अरविंद सिंह, डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह अलगू, कमलेश झा, डा. रचना अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, संगठन पदाधिकारी, एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!