khabarilaal news desk
वाराणसी |जनपद में बच्चों में क्षय रोग (पैडियाट्रिक टीबी) की समय पर पहचान एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी मण्डल‚ वाराणसी के सभागार कक्ष में किया गया।
इस अवसर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य वाराणसी मण्डल ने कहा कि बच्चों में टीबी की समय पर पहचान एवं उपचार से गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है तथा टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
वाराणसी उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अमित सिंह ने कहा की बच्चों में सही समय पर टीवी की पहचान करना नितांत आवश्यक है एवं समय पर उपचार लेने से शत-प्रतिशत बच्चे टीवी बीमारी से निदान पा सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह एवं डा० अन्वित श्रीवास्तव जिला क्षय केंद्र वाराणसी द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न पीएचसी एवं सीएचसी से आए बाल रोग विशेषज्ञों (पेडियाट्रिशियन) एवं चिकित्सकों तथा डी पी टी सी विनय मिश्रा एवं श्री संजय चौधरी‚ एन०टी०ई०पी० डी०पी०सी०‚ वाराणसी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान बच्चों में टीबी के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, समय पर जांच, उचित रेफरल, उपचार प्रबंधन तथा टीबी नोटिफिकेशन को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। चिकित्सकों को बच्चों में टीबी के मामलों की शीघ्र पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द उपचार से जोड़ने हेतु आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना तथा पैडियाट्रिक टीबी के प्रति चिकित्सकों की जागरूकता एवं क्षमता में वृद्धि करना रहा।कार्यक्रम का संचालन अनीता सिंह उकेश डिस्टिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर एवं प्रगति पाल राज्य एसएनएम‚ वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के द्वारा किया गया।
Comments (0)