Khabarilaal News Desk :

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के बीच धार्मिक मामलों के मंत्री काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि देश में अल्पसंख्यकों पर किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो वह मंत्री पद से इस्तीफा भी दे देंगे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैकोबाद ने कहा कि बांग्लादेश की धरती पर किसी भी धर्म के लोगों के खिलाफ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारत को दी नसीहत

बांग्लादेशी मंत्री ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है और वहां भी अल्पसंख्यकों, खासकर मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत अपने अल्पसंख्यकों को बराबरी और सुरक्षा देता है तो उसका सम्मान और बढ़ेगा।

बंगाल चुनाव के बाद बढ़ा तनाव

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बांग्लादेश में कट्टरपंथी संगठनों की बयानबाजी तेज हुई है। कुछ कट्टरपंथी नेताओं ने धमकी दी है कि अगर भारत में मुस्लिमों पर हमला हुआ तो बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं रहेंगे।

हिंदुओं पर हमलों के आंकड़े चिंताजनक

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त 2024 से फरवरी 2026 के बीच बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ 3100 से ज्यादा हिंसा के मामले सामने आए हैं। इनमें घरों, दुकानों और मंदिरों को निशाना बनाया गया।

अब बांग्लादेश सरकार के मंत्री के इस बयान को हालात संभालने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!