Khabarilaal News Desk :

China में सेना के भीतर बढ़ते भ्रष्टाचार और दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को सजा मिलने के बाद सरकार की आलोचना तेज हो गई है। इसी बीच बीजिंग ने लोगों का ध्यान इस विवाद से हटाने के लिए भावनात्मक रणनीति अपनाई है। मदर्स डे के मौके पर सरकारी मीडिया ने Galwan Valley में मारे गए चीनी सैनिकों की माताओं का वीडियो जारी कर राष्ट्रवादी माहौल बनाने की कोशिश की है।

मदर्स डे पर गलवान के शहीदों का भावनात्मक वीडियो

चीनी सरकारी मीडिया Global Times के अनुसार, जून 2020 के गलवान संघर्ष में मारे गए सैनिकों चेन शियांगरोंग, शियाओ सियुआन और वांग झूओरान की माताओं को Military Museum of the Chinese People's Revolution ले जाया गया।यहां अपने बेटों की प्रतिमाओं को देखकर माताएं भावुक हो गईं और रो पड़ीं। वीडियो में दिखाया गया कि सात साल बाद भी उनका दर्द कम नहीं हुआ है। यह वीडियो चीन के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भ्रष्टाचार विवाद के बीच गलवान का इस्तेमाल

विश्लेषकों का मानना है कि यह वीडियो ऐसे समय जारी किया गया है जब People's Liberation Army (PLA) के भीतर भ्रष्टाचार को लेकर बहस तेज है।रिपोर्टों के मुताबिक, 7 मई 2026 को चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों Wei Fenghe और Li Shangfu को भ्रष्टाचार के आरोपों में मौत की सजा सुनाई गई, हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

चीनी नागरिक सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि सेना के भीतर भाई-भतीजावाद, हथियार खरीद में अपारदर्शिता और सत्ता के दुरुपयोग ने भ्रष्टाचार को गहरी जड़ें दे दी हैं।कई यूजर्स का कहना है कि सरकार इस बड़े मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए गलवान और राष्ट्रवाद का सहारा ले रही है।

चीन की प्रोपेगेंडा रणनीति पर सवाल

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन अक्सर पश्चिमी त्योहारों की आलोचना करता है, लेकिन जब वही अवसर सरकारी एजेंडा और राष्ट्रवादी भावना को मजबूत करने में मदद करता है, तो उसे अपनाने में पीछे नहीं हटता।मदर्स डे पर जारी यह वीडियो चीन की उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!