Khabarilaal News Desk :
India और United States के रक्षा संबंधों को नई मजबूती मिली है। अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत के लिए 428.2 मिलियन डॉलर के रक्षा पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस पैकेज में AH-64E Apache हेलीकॉप्टर और M-777 A2 Ultra-Light Howitzer के रखरखाव और मरम्मत से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं।
M-777 होवित्जर के लिए 230 मिलियन डॉलर का पैकेज
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, M-777 A2 Ultra-Light Howitzer के लिए करीब 230 मिलियन डॉलर का दीर्घकालिक रखरखाव पैकेज मंजूर किया गया है। इसमें स्पेयर पार्ट्स, तकनीकी सहायता, ट्रेनिंग, मरम्मत और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट का मुख्य कॉन्ट्रैक्टर BAE Systems होगा।
Apache हेलीकॉप्टर के लिए 198.2 मिलियन डॉलर की मंजूरी
दूसरे पैकेज के तहत AH-64E Apache हेलीकॉप्टरों के लिए 198.2 मिलियन डॉलर की सपोर्ट सेवाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें उपकरण, स्पेयर पार्ट्स और तकनीकी सहायता शामिल है। इस सौदे में Boeing और Lockheed Martin प्रमुख कॉन्ट्रैक्टर होंगे।
इंडो-पैसिफिक रणनीति को मिलेगा समर्थन
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के रणनीतिक लक्ष्यों को मजबूत करेगी और भारत को एक प्रमुख रक्षा साझेदार के रूप में और सक्षम बनाएगी।
भारत की सैन्य क्षमता होगी और मजबूत
अमेरिका के मुताबिक, इस रक्षा पैकेज से भारत की मौजूदा और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी, घरेलू रक्षा प्रणाली मजबूत होगी और क्षेत्रीय खतरों का बेहतर तरीके से मुकाबला किया जा सकेगा।
Comments (0)