वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के विविरछा गांव से एक छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद परिजनों के द्वारा फुलपुर पुलिस को तहरीर देकर गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।

बताते चलें कि फूलपुर थाना क्षेत्र के विविरछा (रामपुर) निवासी मनोज यादव का 18 वर्षीय पुत्र शिवम यादव गुरुवार देर रात भोजन करने के बाद सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह जब परिजन जागे तो वह अपने बिस्तर से गायब मिला। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।थक-हार कर परिजनों ने फूलपुर थाने पहुंचकर गुमसुदगी की तहरीर दी है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी फुलपुर 

फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमसुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कठिरांव चौकी प्रभारी सत्यजीत सिंह को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए छात्र की तलाश के निर्देश दिए गए हैं।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!