khabarilaal news desk:-

बीमारी से त्रस्त युवक ने मंगलवार को दोपहर मे पॉवर लूम के कारखाने में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सिंधोरा बाजार की है। परिवार की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेज दिया।

सिंधोरा कस्बा निवासी मुश्ताक उर्फ कल्लू अंसारी 42 वर्ष ओमान में करता था मजदूरी

बताते हैं कि सिंधोरा कस्बा निवासी मुश्ताक उर्फ कल्लू अंसारी 42 वर्ष ओमान में मजदूरी करता था। बीमारी के कारण 6 माह पूर्व इलाज कराने के लिए अपने घर चला आया था। बबासीर का काफी इलाज कराने व कई बार ऑपरेशन कराने के बाद भी ठीक न डिप्रेशन में रह रहा था।

रस्सी के सहारे गाडर के हुक में लटक कर दी जान

मंगलवार को दोपहर में जब परिवार के आराम कर रहे थे तभी वह पड़ोस के पावरलूम के स्टोर रूम में  नायलॉन  के रस्सी के सहारे गाडर के हुक में लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुची सिंधोरा पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुची और जांच पड़ताल कर ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया। बताते है कि मृतकविवाहित था और उससे दो लड़की है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!